Advertisement

सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं, चांदी 5,900 रुपये टूटकर 10 महीने के निचले स्तर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गई। यह चांदी का 10 महीने से अधिक का सबसे निचला स्तर है।

Also Read : शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

इससे पहले चांदी 18 दिसंबर, 2025 को 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर चिंताओं के बीच बाजार की धारणा पर दबाव बने रहने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।’’

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव करीब 1.7 प्रतिशत गिरकर 4,072.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस तरह पीली धातु में 68.98 डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, चांदी का हाजिर भाव वैश्विक बाजार में करीब चार प्रतिशत टूटकर 55.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Pic Credit : UNI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!