Advertisement

कर्नाटक में भी एक स्टिंग की कहानी

महाराष्ट्र में एक ऑडियो क्लिप से घमासान छिड़ा है तो उधर कर्नाटक में एक स्टिंग ऑपरेशन पर विवाद छिड़ा है। स्टिंग के केंद्र में हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। स्टिंग एक महिला के यौन शोषण का है। हालांकि इस मामले में सिद्धारमैया ने अदालत से राहत हासिल कर ली है और दूसरी ओर इस किस्म के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें एक महिला और पुरुष दावा कर रहे हैं कि उन्होंने फर्जी वीडियो तैयार किया था। लेकिन राजनीति में एक बार आरोप लगने और कोई कहानी शुरू हो जाने के बाद उसका अंत इतनी आसानी से नहीं होता है। इसलिए सिद्धारमैया के स्टिंग ऑपरेशन का मामला भी अभी चलेगा। लेकिन इस बीच उनके बेटे ने इस मामले में नया विवाद शुरू कर दिया है।

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र राज्य की डीके शिवकुमार की सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के अंदर के लोगों ने ही यह फर्जी वीडियो तैयार कराया है, जिसका मकसद सिद्धारमैया के लंबे और साफ सुथरे राजनीतिक करियर पर दाग लगाना और उनको बदनाम करना है। ध्यान रहे कर्नाटक कांग्रेस में सिद्धारमैया बना शिवकुमार की खींचतान बरसों से चल रही है। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार ने अपनी स्थिति मजबूत की है। उन्होंने अहिंदा सामाजिक समीकरण को भी अपने हिसाब से साधा है और सिद्धारमैया के करीबी रहे सतीश जरकिहोली जैसे मजबूत नेताओं को भी अपनी ओर किया है। इसके बाद यह माना जाने लगा था कि कर्नाटक की राजनीति में शिवकुमार के सामने अब कोई चुनौती नहीं है। लेकिन इस विवाद को यतींद्र ने जो रंग दिया है उससे मामला दिलचस्प हो गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!