Advertisement

सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बड़े उतार-चढ़ाव के बाद अंत में सेंसेक्स 143 अंक नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 485 अंक चढ़कर 74,337.93 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 830 अंक ऊपर 74,682 अंक तक पहुंच गया।

हालांकि दोपहर होते-होते बाजार में बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स 623 अंक उतरकर 73,229.45 अंक पर आ गया। अंत में 143.21 अंक (0.19 प्रतिशत) ऊपर 73,709.69 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी-50 का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 77.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूटकर अंत में 22,811.35 अंक पर रहा।बाजार में चौतरफा गिरावट रही। इस बीच सिर्फ आईटी सेक्टर में तेजी देखी गई। वृहत बाजार में सभी सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.60 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.37 फीसदी लुढ़क गया।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.88 प्रतिशत मजबूत हुआ। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु, ऑटो, वित्त, मीडिया और रियल्टी समूहों के सूचकांकों में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। एनएसई में जिन 3,698 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,988 के शेयर लाल निशान में और 608 के हरे निशान में रहे। 

Also Read : टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी : तीन प्रमुख आरोपियों को कोटा से मुंबई लाया गया

अन्य 102 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए। सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। बजाज फाइनेंस का शेयर 3.33 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। इटरनल का शेयर 2.71 फीसदी, ट्रेंट का 2.32 फीसदी और एक्सिस बैंक का 2.11 फीसदी टूट गया।

एनटीपीसी में 1.99 प्रतिशत, मारुति सुजुकी में 1.94, इंडिगो में 1.39, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.38, बीईएल में 1.29 और बजाज फिनसर्व में 1.05 प्रतिशत की गिरावट रही। टाटा स्टील, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी नुकसान में रहे। आईटी सेक्टर में लिवाली से एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 3.40 प्रतिशत, इंफोसिस का 3.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 3.21 और टीसीएस का 2.88 प्रतिशत ऊपर रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.80 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 1.05 प्रतिशत की तेजी रही। पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.85 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 0.90 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.60 प्रतिशत टूट गया। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.71 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.05 प्रतिशत ऊपर था।

Pic Credit : UNI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!