Advertisement

बंगाल में अब पुस्तक संस्कृति पर हमला

भारतीय जनता पार्टी को जब ममता बनर्जी बाहरी बता रही थीं और बांग्ला संस्कृति के लिए खतरा बता कर प्रचार कर रही थीं तब भाजपा ने दावा किया था कि वह बांग्ला संस्कृति पर आंच नहीं आने देगी। लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसा लग रहा है कि बंगाली लोगों के खान पान के बाद अब उनकी पढ़ने लिखने की संस्कृति पर हमले हो रहे हैं। लेफ्ट और तृणमूल कांग्रेस के समय जो राजनीतिक संस्कृति बनी थी वह नहीं बदली है। अब भी पहले के जैसे ही नेताओं पर हमले हो रहे हैं। विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और वसूली का पुराना सिस्टम चल रहा है। बस चेहरे बदल गए हैं।

हैरानी की बात है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक संस्कृति जस की तस है और संस्कृति खतरे में आ गई। इस बार दुर्गापूजा को लेकर खबर है कि सीपीएम के कई बुक स्टॉल्स पर हमला हुआ। दूसरी जगह के लोगों को शायद पता नहीं हो लेकिन पश्चिम बंगाल यह संस्कृति रही है कि दुर्गापूजा के दौरान पंडालों के बाहर और जगह जगह पर किताबों की दुकानें लगाई जाती हैं। राजनीतिक दल भी किताबों के स्टॉल लगाते हैं। लोग किताबें खरीदते हैं। यह उनकी संस्कृति का हिस्सा है। लेकिन जाधवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर से लेकर दूसरे कई हिस्सों में सीपीएम के बुक स्टॉल्स पर हमले हुए हैं। भाजपा के नेता इस तरह की घटनाओं से पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन यह सरकार के ऊपर बड़ा सवाल है। कुछ दिन पहले लोगों ने देखा ही कि कैसे दुर्गापूजा के दौरान मांस, मछली नहीं खाने की अपील कराई गई। जब इस पर विवाद हुआ तो भाजपा के नेता मंदिरों में बैठ कर मछली खाने लगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!