Advertisement

हिरासत में लिए जाने के बाद ममता ने द्वारका नॉर्थ थाने में धरना शुरू किया

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि वह अपने चार सांसदों के साथ दिल्ली के द्वारका नॉर्थ थाने में धरने पर बैठ गयी हैं।

तृणमूल की नेता ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें हिरासत में लेने के बाद करीब दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया।

उन्होंने कहा, “शाम चार बजे। हमारे चार सांसदों के साथ हमने द्वारका नॉर्थ पुलिस थाने में धरना शुरू कर दिया है, जहां हमें लाया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन ले जाया गया और दो घंटे तक जेल वैन में घुमाया गया।

Also Read : भारत अघोषित आपातकाल की स्थिति में : वांगचुंक

उन्होंने कहा कि वह शनिवार रात कोलकाता वापस नहीं लौटेंगी। उन्होंने कहा कि आज युवाओं और अन्य लोगों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसके विरोध में वह सोमवार को होने वाले इंडिया गठबंधन मार्च में भी शामिल होंगी।

इससे पहले तृणमूल के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने कहा कि सुश्री बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के पांच अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है।

Pic Credit : UNI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!