Advertisement

तरहसी प्रखंड की मूलभूत समस्याओं को लेकर सांसद प्रतिनिधि संतु राम ने सांसद कालीचरण सिंह से की मुलाकात

 

​मेदिनीनगर (पलामू): परिषद भवन (सर्किट हाउस) मेदनीनगर में चतरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कालीचरण सिंह से तरहसी प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि संतु राम ने एक औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने तरहसी क्षेत्र की कई ज्वलंत और मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से सांसद के समक्ष रखा।
​संतु राम ने तरहसी क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं की जानकारी देते हुए बताया कि तरहसी थाना परिसर में जलजमाव और मुख्य सड़क पर पानी के ठहराव के कारण आम लोगों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, तरहसी बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और सड़कों पर लाइट की समुचित व्यवस्था न होने से रात के समय हादसों का डर बना रहता है।
​क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए सांसद प्रतिनिधि ने तरहसी के लिए अलग पीएसओ (PSO) और नए विद्युत ग्रिड निर्माण की मांग भी सांसद के समक्ष रखी।

​शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

सांसद कालीचरण सिंह ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद आश्वासन दिया कि तरहसी क्षेत्र की इन जनसमस्याओं का शीघ्र से शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जलनिकासी, सफाई व्यवस्था और विद्युत संरचना में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!