Advertisement

पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। तनिशा, फिल्मकार कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ में नजर आएंगी।

‘मार्गाओ फाइल्स’ की सफलता के बाद कपिल अब मुंबई की पारसी कम्युनिटी की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म 1990 के दशक से वर्ष 2025 तक का सफर तय करती है और इसमें रोमांस, हास्य और मानवीय भावनाओं का मेल देखने को मिलेगा।

फिल्म में तनिशा का किरदार जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है। निर्देशक कपिल के अनुसार, तनिशा में मौजूद भावनात्मक गहराई इस किरदार के लिए बेहद उपयुक्त थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके लिए व्यक्तिगत है और रिश्तों, बदलते समय तथा रोजमर्रा की जिंदगी की खूबसूरती को दर्शाती है।

Also Read : ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले पटना पहुंचीं यामी गौतम

फिल्म की शूटिंग दक्षिण मुंबई और दादर पारसी कॉलोनी के वास्तविक पारसी घरों में की गई है। फिल्म को प्रामाणिक बनाने के लिए कपिल ने पारसी समुदाय के लोगों के साथ भी करीब से काम किया है, ताकि उनकी संस्कृति, तौर-तरीके और बोलचाल को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर उतारा जा सके।

कपिल ने फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन के साथ इसका निर्माण भी किया है। वह इसमें अभिनय भी कर रहे हैं और एक पारसी किरदार के जीवन के अलग-अलग उम्र के पड़ावों को निभाने के लिए शारीरिक रूपांतरण से गुजरे हैं।

‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ का नाम 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘खट्टा मीठा’ के चर्चित गीत से प्रेरित है। कपिल ने बताया कि इसी फिल्म के जरिए बचपन में उन्हें पारसी जीवन और संस्कृति की पहली सिनेमाई झलक मिली थी।

फिल्म में तनिशा मुखर्जी के अलावा सुष्मिता मुखर्जी, कितू गिडवानी, परवीन दस्तूर, डेलनाज़ ईरानी, तनाज़ ईरानी, शाहरुख सिरस ईरानी, डॉली ठाकोर और अनन्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने से पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में ले जाने की भी तैयारी है।

Pic Credit : UNI

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!