Advertisement

रुद्र कुमार शुक्ला बने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष

 

​मेदिनीनगर : अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस (All India Professionals’ Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्की और झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कमेटी का विस्तार किया गया है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत पांकी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस नेता रुद्र कुमार शुक्ला को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रोफेशनल कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
​इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा के बाद से ही पांकी समेत पूरे झारखंड प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
​नेतृत्व के प्रति जताया आभार प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद रुद्र कुमार शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ यास्की और झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ऊर्जा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

“संगठन को जमीन स्तर पर करेंगे मजबूत” – रुद्र कुमार शुक्ला

नवनियुक्त उपाध्यक्ष रुद्र कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड में कांग्रेस पार्टी और प्रोफेशनल कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा:
​”जिस विश्वास के साथ पार्टी नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी के साथ काम कर झारखंड में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करूंगा। सभी नवनियुक्त साथियों के साथ मिलकर हम प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

रुद्र कुमार शुक्ला को यह प्रभार मिलने से झारखंड के युवाओं और युवा व्यवसायियों/पेशेवरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि शुक्ला के अनुभव और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!