Advertisement

पिपराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में कराने पर बना सहमति, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

 

 

 

मेदिनीनगर (पलामू): आगामी पावन पर्व दुर्गा पूजा को क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पिपराटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

बैठक के दौरान त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण, पूजा पंडालों की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

थाना प्रभारी की अपील: “अफवाहों पर न दें ध्यान”

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने कहा:

“दुर्गा पूजा आस्था, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग इस त्योहार को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। आम नागरिक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

 “शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता”

वहीं पांकी इंस्पेक्टर जीतराम महली ने कहा कि क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान आपसी समन्वय और बातचीत से किया जाएगा।

बैठक में ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

 

मौक़े पर उपस्थित एसआई बाबुलाल दुबे, एसआई ओमप्रकाश बैठा, शंभुनाथ राम, हामिद हेम्ब्रम, पांकी मध्य जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, पगार खुर्द मुखिया पति नित्यानंद सिंह, मुकेश गुप्ता, डब्बू पासवान, अंबाबार मुखिया पति राजेंद्र पासवान, सुरेंद्र मेहता, गनू यादव, इकबाल अंसारी, मो. केशर अली, दीपक सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग व पूजा समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

“लोकतंत्र टीवी का संदेश एक जिम्मेदार नागरिक बनें। अपने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध सूचना के लिए तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।”

” LoktantraTV “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026. All right reserved. Loktantra TV News Website Design by E- MEDIA Web & App - 7999906109
error: Content is protected !!